लातेहार, अक्टूबर 18 -- Latehar News: बेतला, प्रतिनिधि । बेतला पंचायत के हरिजन बहुल ग्राम अखरा के ठेकहासेमर टोला में दिहाड़ी मजदूर मंडप के अभाव में पिछले डेढ़ दशक से प्लास्टिक के तिरपाल के नीचे मॉं दुर्गे की नियमित रूप से आराधना करते हैं। इसबारे में टोले के प्रमोद भूईंया,सुनिल भूईंया, भजू भूईंया,अजय भूईंया आदि ने बताया कि पूजन स्थल पर सामुदायिक मंडप निर्माण कराने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों से लेकर संबंधित अधिकारियों को कई बार कहा गया। पर इसपर सार्थक पहल करना अबतक किसी ने मुनासिब नहीं समझा। मालूम हो कि उस टोले में करीब दो दर्जन हरिजन परिवार निवास करते हैं।जो कि सभी दिहाड़ी मजदूर हैं। यह भी पढ़ें- Lakhisarai News: 18वीं शताब्दी से चली आ रही है बड़हिया की गेंदालाल दुर्गा की पूजा परंपरा वहीं पूजा समिति के अध्यक्ष राका भूईंया ने वर्ष 2009 ई ...