Latehar News: बेतला का सॉवेनियर शॉप सजधज कर तैयार, सिर्फ उद्घाटन का इंतजार
लातेहार, जुलाई 6 -- Latehar News: बेतला प्रतिनिधि। पर्यटकों को स्थानीय हस्तशिल्प,वन्यजीव आधारित स्मृति-चिन्ह और पलामू क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान से जुड़े उत्पाद एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यहां पार्क मेन गेट परिसर स्थित सॉवेनियर शॉप पूरी तरह से तैयार हो चुकी है। भवन की आकर्षक साज-सज्जा, आंतरिक व्यवस्था और अन्य जरुरी सुविधाओं का कार्य पूरा कर लिया गया है। अब इसका सिर्फ औपचारिक उद्घाटन का इंतजार है। इसकी जानकारी देते पीटीआर के पर्यटन अधिकारी (टीओ) विवेक तिवारी ने बताया कि शॉप के शुरू होने से पर्यटकों को बेतला भ्रमण की यादगार वस्तुओं को खरीदने में आसानी होगी। साथ ही स्थानीय कारीगरों और स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों के लिए बाजार उपलब्ध होगा।इससे उन्हें आय और अपना जीवन स्तर बढ़ाने में मदद मिलेगी। ऐसे में पर्यटन को ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.