Latehar News: बुकरू के जंगल में पुलिस और सीआईएसएफ ने 60 टन अवैध कोयला किया जब्त
लातेहार, नवम्बर 22 -- Latehar News: बालूमाथ, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बुकरू स्थित जंगल में बालूमाथ पुलिस एवं सीआईएसएफ की संयुक्त छापेमारी में करीब 60 टन अवैध कोयला जब्त की गई। रविवार को जंगल में अवैध रूप से छिपाकर रखे गए कोयले को पुलिस ने बरामद किया। जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर सीआईएसएफ की टीम एवं बालूमाथ थाना प्रभारी अनुभव सिन्हा के सहयोग से जंगल में छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान छिपाकर रखा गया अवैध कोयला बरामद किया गया। जब्त कोयले के संबंध में आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है। बताया जाता है कि एसपी कुमार गौरव के निर्देश पर क्षेत्र में अवैध कोयले के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार छापेमारी एवं जांच अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस और सीआईएसएफ की नियमित कार्रवाई से अवैध कोयला कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.