लातेहार, सितम्बर 1 -- Latehar News: बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह से होकर गुजरने वाली यात्री ट्रेनों के विलंब से चलने का सिलसिला जारी ही है। इसी कड़ी में सोमवार को अप बीडीएम सवारी गाड़ी बरवाडीह में करीब चार घंटे विलंब से पहुंची। ऐसे में यात्रियों को काफी दिक्कत हुई। उन्हें गंतव्य स्थान की ओर जाने में काफी विलंब हुआ। अप बीडीएम के सुबह 6 : 42 बजे आने का समय निर्धारित है,लेकिन उक्त ट्रेन पूर्वाह्न साढ़े दस बजे के बाद बरवाडीह पहुंची। इस ट्रेन से जाने वाले यात्रियों को स्टेशन में घंटों बैठना पड़ा। इधर स्टेशन के कर्मियों का कहना है कि आगे से ही उक्त ट्रेन लेट से बरवाडीह आई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...