लातेहार, अगस्त 18 -- Latehar News: चंदवा प्रतिनिधि। मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने को लेकर प्रखंड मुख्यालय सभागार में बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी सह बीडीओ चंदन प्रसाद ने की। बैठक में उपस्थित सुपरवाइजर व बीएलओ को निर्देश दिया कि एक ही घर के सभी मतदाताओं के नाम एक ही मतदान केंद्र और संबंधित मकान संख्या के अंतर्गत दर्ज हों। बीडीओ ने परिवर्धन, विलोपन, संशोधन एवं स्थानांतरण से जुड़े मामलों का नियमानुसार निष्पादन करने के साथ मकान संख्या, अनुभाग संख्या व नाम की त्रुटियों को सुधारने को कहा। मार्केड इलेक्टर्स (वीआईपी एवं पीडब्ल्यूडी) से संबंधित, आगामी दिनों में दिए जाने वाले नोटिस, सुनवाई और डिक्लेरेशन फार्म की प्रक्रिया समय पर पूरी करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन संबंधी क...