Latehar News: बिशुनबांध छलका में बाढ़ के कारण मनिका-हेरहंज मुख्य पथ घंटों बाधित
लातेहार, अगस्त 24 -- Latehar News: मनिका, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में बारिश के बाद बिशुनबांध पंचायत स्थित छलका में नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया और पानी उफान पर आ गया। इसके कारण मनिका-हेरहंज मुख्य पथ पर घंटों आवागमन बाधित रहा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। वहीं, नदी का जलस्तर कम होने के इंतजार में राहगीर व वाहन चालक काफी देर तक फंसे रहे।
स्थानीय ग्रामीणों की स्थिति स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, बारिश के दिनों में हर वर्ष छलका के ऊपर पानी का तेज बहाव हो जाता है। जलस्तर बढ़ने के बाद इस मार्ग से आवागमन करना जोखिम भरा हो जाता है। कई बार छोटे वाहन और दोपहिया चालक जान जोखिम में डालकर पानी पार करने का प्रयास करते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
प्रशासन से मांग स्थानीय लोगों ने बताया कि मनिका और हेरहंज प्रखंड को जोड़ने वाला यह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.