लातेहार, अक्टूबर 11 -- Latehar News: लातेहार। सदर प्रखंड के बिशुनपुर गांव में दुर्गा पूजा के अवसर पर 43वें अधिवेशन का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत रामचरितमानस पाठ और रात्रि में प्रवचन कथा का शुभारंभ किया गया। धार्मिक अनुष्ठान को लेकर गांव में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। पूजा समिति के अध्यक्ष विनयकांत पांडेय ने बताया कि अधिवेशन के दौरान रामचरितमानस पाठ के साथ धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। रात्रि में श्री श्री 108 राघवेंद्र शास्त्री जी महाराज अपने प्रवचन के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति और मर्यादा का संदेश देंगे। समिति की ओर से कार्यक्रम की आवश्यक तैयारियां की गई हैं। यह भी पढ़ें- Latehar News: रेलवे स्टेशन दुर्गा पूजा के 75वें महोत्सव पर भागवत कथा शुरू आयोजन सम...