Latehar News: बिना चलान रसीद के बालू उठाव की शिकायत
लातेहार, नवम्बर 18 -- Latehar News: बरवाडीह,प्रतिनिधि। बरवाडीह के नामित नदी घाटों से कुछ ट्रैक्टर संचालकों के द्वारा बिना चलान रसीद के बालू उठाव करने की शिकायत मिली है। इससे राजस्व को नुकसान हो रहा है,लेकिन मामले में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। । पिछले साल भी इसी तरह बिना चलान रसीद के कई ट्रैक्टर बालू उठाव हुआ था। इधर प्रभारी प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी विजय शंकर राम ने कहा कि बहुत जल्द उठाव कर ट्रैक्टरों से लाए जा रहे बालू के चलान रसीद की जांच की जाएगी। जांच में बिना चलान रसीद के बालू पकड़े जाने पर आवश्यक कार्रवाई के लिए विभागीय अधिकारियों को रिपोर्ट की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.