Latehar News: बिजली बिल गड़बड़ी से उपभोक्ता परेशान, 200 यूनिट से कम खपत पर भी भेज रहे बिल
लातेहार, जुलाई 7 -- Latehar News: महुआडांड़, प्रतिनिधि। प्रखंड में बिजली बिल में कथित गड़बड़ी को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि 200 यूनिट से कम बिजली खपत होने के बावजूद विभाग की ओर से व्हाट्सएप के माध्यम से भुगतान योग्य बिजली बिल भेजे जा रहे हैं, जिससे लोगों में भ्रम और असंतोष की स्थिति है।
उपभोक्ताओं की शिकायतें ग्रामीणों ने बताया कि झारखंड सरकार की योजना के तहत घरेलू उपभोक्ताओं को प्रतिमाह 200 यूनिट तक बिजली निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती है। इसके बावजूद कई उपभोक्ताओं को 200 यूनिट से कम खपत पर भी बिल जारी किया जा रहा है। उनका कहना है कि पहले ऊर्जा मित्र के माध्यम से बिल की जानकारी लेने पर 200 यूनिट से कम खपत होने पर बिल शून्य रहता था, लेकिन डिजिटल मीटर लगने के बाद व्हाट्सएप पर भेजे जा रहे बिल में पूर्व ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.