Latehar News: बिजली बिल के बकाएदारों को माइकिंग के जरिए कनेक्शन काटने की चेतावनी
लातेहार, सितम्बर 29 -- Latehar News: बेतला, प्रतिनिधि। बरवाडीह के सहायक विद्युत अभियंता अमित कुमार के आदेश से विद्युतकर्मियों ने क्षेत्र के बिजली बिल बकाएदारों को माईकिंग के जरिए बकाए बिल का भुगतान नहीं करने पर उनका बिजली कनेक्शन काट दिए जाने की चेतावनी दी। इस संबंध में माईकिंग में शामिल विद्युतकर्मी सोनू प्रसाद, धीरेंद्र कुमार और असलम अंसारी ने विभागीय आदेश के हवाले से कहा कि 5000रू से अधिक के बिजली बिल बकाएदारों का कनेक्शन बिल का भुगतान नहीं करने पर काट दिया जाएगा। वहीं विद्युत कर्मियों ने इससे बचने के लिए सभी बकाएदारों से बिल का भुगतान अविलंब करने की अपील की। इधर, माईकिंग के द्वारा दी गई विभागीय चेतावनी ने बकाएदारों में खलबली मचा दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.