Latehar News: बाल विवाह के खिलाफ कैंडल मार्च, डीसी ने दिलाई शपथ
लातेहार, नवम्बर 28 -- Latehar News: लातेहार, संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह उन्मूलन दिवस के अवसर पर शुक्रवार को समाहरणालय परिसर से कैंडल मार्च निकाला गया। डीसी संदीप कुमार की उपस्थिति में निकला मार्च कचहरी तक पहुंचा। इस दौरान डीसी ने पदाधिकारियों और कर्मियों को बाल विवाह मुक्त समाज बनाने की शपथ दिलाई। मार्च के माध्यम से बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के खिलाफ जागरूकता फैलाने और इसके पूर्ण उन्मूलन का संदेश दिया गया। मौके पर डीसी ने कहा कि बाल विवाह एक गंभीर सामाजिक कुरीति है। इससे बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और उज्ज्वल भविष्य प्रभावित होता है। इसके पूर्ण उन्मूलन के लिए प्रशासन के साथ समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता आवश्यक है। यह भी पढ़ें- Purnia News: बाल विवाह उन्मूलन दिवस पर शपथ, प्रभात फेरी और कैंडल मार्च का आयोजन उन्हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.