लातेहार, अगस्त 4 -- Latehar News: चंदवा, प्रतिनिधि। प्रखंड सभागार में मंगलवार को आयोजित पंचायत समिति कार्यकारिणी की बैठक में प्रखंड स्तरीय बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति का गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ चंदन प्रसाद ने की। विभागीय निर्देश के आलोक में गठित समिति में उपप्रमुख अश्विनी कुमार मिश्रा को अध्यक्ष जबकि पंचायत समिति के सदस्यों द्वारा विभिन्न पंचायतों से प्रतिनिधियों का चयन किया गया। समिति में अनुसूचित जनजाति एवं महिला प्रतिनिधियों को भी शामिल किया गया है। जिसमे बोदा पंसस सुशीला टोपनो, लाधुप पंसस बुधन गंझू, डुमारो पंसस सरिता देवी, चकला पंसस तारा देवी, चंदवा पूर्वी पंसस मनीता देवी एवं जमीरा पंसस बल्कु मुंडा का चयन किया गया है। बैठक में समिति के गठन की प्रक्रिया पूरी करते हुए विभिन्न पंचायत क्षेत्रों से सदस्यों के नामों पर सहमति ...