लातेहार, अगस्त 6 -- Latehar News: बालूमाथ। बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के रूप में डॉ. विजय कुमार ने गुरुवार को विधिवत पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण समारोह के दौरान उन्होंने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता आम लोगों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना होगी। इस अवसर पर निवर्तमान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अशोक कुमार, डॉ. सुरेंद्र कुमार, समाजसेवी प्रेम प्रसाद गुप्ता, विनोद बिहारी गुप्ता, मुखिया नरेश लोहरा सहित स्वास्थ्य विभाग के कई कर्मी एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. विजय कुमार का स्वागत करते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...