Latehar News: बालूमाथ में हाथियों ने फसलों को रौंदा
लातेहार, अगस्त 24 -- Latehar News: बालूमाथ, प्रतिनिधि। बालूमाथ प्रखंड के गणेशपुर पंचायत के पाहन टोला व पतरा टोला में रविवार की रात करीब 15 की संख्या में पहुंचे जंगली हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने खेतों में लगी मकई और धान की फसल को खाकर व रौंदकर पूरी तरह बर्बाद कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार हाथियों के झुंड से करीब तीन एकड़ से अधिक क्षेत्र में लगी फसल को नुकसान पहुंचा है। हाथियों के अचानक गांव में पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि हाथियों का झुंड रात के समय खेतों में पहुंचा और घंटों तक फसलों को नुकसान पहुंचाता रहा। हाथियों के चले जाने के बाद किसानों ने खेतों में जाकर देखा, तो काफी मात्रा में फसल बर्बाद हो चुकी थी। हाथियों के हमले से प्रभावित किसानों में सूरजदेव भुइयां, हरिन्दन भुइयां, सूरज पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.