Latehar News: बालूमाथ में विस्थापितों ने किया जीएम कार्यालय का घेराव
लातेहार, नवम्बर 1 -- Latehar News: बालूमाथ, प्रतिनिधि। बालूमाथ थाना क्षेत्र के आरा चमातू स्थित मगध संघमित्रा कोल परियोजना के विस्थापित ग्रामीण अपनी मांगों को लेकर रविवार को आक्रोशित हो उठे। रोजगार और मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर हजारों ग्रामीणों ने आरा गांव में एकजुट होकर सीसीएल के महाप्रबंधक कार्यालय का घेराव किया और जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शन के दौरान ग्रामीण सर पर टोकरी और हाथों में बेलचा लेकर सड़क पर उतरे। उन्होंने सीसीएल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि परियोजना के लिए उन्होंने अपनी जमीन और घर तक दे दिए।लेकिन आज भी रोजगार और बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि उनकी जमीन पर कोयले का उत्पादन हो रहा है,जबकि स्थानीय युवा रोजगार के लिए पलायन करने को मजबूर हैं।
स्थानीय मजदूरों को रोजगार देने की मांग मशीन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.