Latehar News: बालूमाथ में विद्युत शिविर में 25 आवेदन प्राप्त
लातेहार, सितम्बर 28 -- Latehar News: बालूमाथ प्रतिनिधि। विद्युत आपूर्ति विभाग लातेहार की ओर से सोमवार को बालूमाथ प्रखंड कार्यालय परिसर में विशेष विद्युत शिविर लगाया गया। शिविर में उपभोक्ताओं की विभिन्न समस्याओं से संबंधित 25 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें गलत बिजली बिल में सुधार, मोबाइल नंबर, उपभोक्ता के नाम व पता में संशोधन सहित अन्य शिकायतें शामिल थीं। विभागीय कर्मियों ने आवेदनों की जांच कर समाधान की प्रक्रिया शुरू की। एसडीओ बिरसा उरांव ने बताया कि प्राप्त सभी आवेदनों का विभागीय नियमों के अनुसार समाधान किया जाएगा। मौके पर कंप्यूटर ऑपरेटर आदित्य कुमार, रिकेंश कुमार, बालो साव एवं मुनेश्वर उरांव मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.