Latehar News: बालूमाथ में पेड़ से टकराई अनियंत्रित बाइक,एक की मौत, दूसरा घायल
लातेहार, जुलाई 14 -- Latehar News: बालूमाथ,प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के पकरी गांव के समीप मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई,जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ,जब तेज रफ्तार एवं अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। मृतक की पहचान सेरक गांव निवासी वासुदेव भुइयां 58 के रूप में हुई है,जबकि घायल पिंटू भुइयां का इलाज बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। जानकारी के अनुसार,दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर बालूमाथ मंगल बाजार से अपना कार्य समाप्त कर वापस अपने गांव सेरक लौट रहे थे। उधर स्थानीय पुलिस घटना के बाद शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेजते हुए मामले की छानबीन में जुड़ गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.