Latehar News: बालूमाथ में धूल से निजात को लेकर प्रशासन ने की बैठक
लातेहार, सितम्बर 21 -- Latehar News: बालूमाथ, प्रतिनिधि। बालूमाथ मुख्यालय में कोयला परिवहन से उड़ने वाले धूलकण और इससे हो रही परेशानी को लेकर सोमवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में प्रशासनिक अधिकारियों, कंपनी प्रतिनिधियों, व्यवसायिक संघ, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की बैठक हुई। उपायुक्त संदीप कुमार के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी दिनेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मुख्यालय में नो एंट्री लागू करने, बाईपास सड़क निर्माण कराने तथा क्षेत्र में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में ग्रामीणों और व्यवसायिक संघ के प्रतिनिधियों ने कहा कि कोयला परिवहन के कारण बालूमाथ मुख्यालय की सड़कों पर लगातार धूल उड़ रही है। इससे आम लोगों के साथ व्यवसायियों को भी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने कोयला वाहनों के लिए नो ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.