Latehar News: बालूमाथ में आज होगा श्री गुरु दक्षिणा कार्यक्रम
लातेहार, अगस्त 8 -- Latehar News: बालूमाथ,प्रतिनिधि। आदर्श नगर दुर्गा मंदिर परिसर में आज रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सानिध्य में श्री गुरु दक्षिणा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर दो बजे से शुरू होगा। आयोजन को लेकर संघ परिवार की ओर से क्षेत्र के सभी सनातनी बंधुओं एवं स्वयंसेवकों को सादर आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक समेत संघ के कई पदाधिकारी एवं अधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। आयोजकों ने क्षेत्र के सभी स्वयंसेवकों एवं सनातनी बंधुओं से निर्धारित समय पर कार्यक्रम स्थल पहुंचकर कार्यक्रम में सहभागिता करने और इसे सफल बनाने की अपील किया है। यह भी पढ़ें- किशनगंज : दीदी मां के स्वागत में सजा ठाकुरगंज, आज गांधी मैदान में दिखेगा आस्था का विराट रूप
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.