Latehar News: बालूमाथ के तत्कालीन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रकाश बड़ाइक का निधन, शोक
लातेहार, जुलाई 13 -- Latehar News: बालूमाथ, प्रतिनिधि। रांची के मेदांता हॉस्पिटल में इलाजरत बालूमाथ के तत्कालीन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रकाश बड़ाइक का निधन हो गया है। वे वर्तमान में चंदवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत थे। डॉ. प्रकाश बड़ाईक शनिवार को चंदवा में अचानक अपनी कुर्सी पर बैठे बैठे चक्कर आने के कारण जमीन पर गिर पड़े थे। अस्पताल में शुरुआती जांच के बाद उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें तुरंत रांची के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टरों की टीम ने जांच के बाद उन्हें ब्रेन हेमरेज होने की पुष्टि की थी। डॉ प्रकाश बड़ाइक की निधन की खबर से बारियातू, हेरहंज,बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र और चंदवा प्रखंड क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। यह भी पढ़ें- Latehar News: बालूमाथ में प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला आयो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.