लातेहार, अक्टूबर 29 -- Latehar News: लातेहार, संवाददाता। जिले के चंदवा प्रखंड के बारी पंचायत भवन में वित्तीय सेवाएं विभाग, भारत सरकार के निर्देश पर गुरूवार को वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान 2026 के तहत एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नया जन-धन खाता खोलने, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के प्रसार, रि-केवाईसी, निष्क्रिय (अदावा) खातों को सक्रिय करने एवं ग्राहक-जागरूकता कार्यक्रम पर विस्तृत जानकारी दी गई। शिविर के मुख्य अतिथि बिनोद बिहारी मिश्रा, उप महाप्रबन्धक, भारतीय रिजर्व बैंक, रांची क्षेत्रीय कार्यालय ने उपस्थित जन-सामान्य को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही बैंकों की सभी सेवाओं का भरपूर प्रयोग कर विकास-पथ पर आगे बढ़ें। यह भी पढ़ें- Gaya News: साइबर ठगों के जाल से बचाएंगे विकास मित्र, पंचायतों में चलेगा जागरू...