Latehar News: बारिश से गिरा घर,डीडीसी से लगाई आवास की गुहार
लातेहार, अगस्त 4 -- Latehar News: बरवाडीह, प्रतिनिधि। बेतला पंचायत के पोखरीखुर्द निवासी सदाम अंसारी ने बारिश से घर गिरने के बाद लातेहार डीडीसी से सरकारी आवास की गुहार लगाई है। पीड़ित सदाम अंसारी ने डीडीसी को लिखित आवेदन देकर अवगत कराते हुए कहा कि तीन अगस्त को शाम में बारिश होते ही उसका जर्जर घर पूरी तरह गिर गया है। उसमें उनका बाल बच्चे बाल बाल बचे। घर का सारा सामान उसमें दब कर बर्बाद हो गया। वह प्लास्टिक लगाकर किसी तरह इस बरसात में गुजरा कर रहा है। डीडीसी ने आवास दिलाने की प्रक्रिया जल्द पूरी करने का निर्देश बीडीओ को दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.