लातेहार, अगस्त 12 -- Latehar News: लातेहार, प्रतिनिधि। जिलेभर में एक दर्जन से अधिक सड़कें जर्जर हालत में हैं। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक कई सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। बारिश के बाद स्थिति और गंभीर हो गई है। कई सड़कों पर जलजमाव और कीचड़ के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।

सड़कों की स्थिति लातेहार सदर प्रखंड के पेशरार पंचायत के पतरातू और गौरीखाड़ गांव तक जाने वाली सड़क अत्यंत जर्जर हो चुकी है। इचाक से पोचरा तक की सड़क की स्थिति भी खराब है। पानी टंकी से पांडेयपुरा तक सड़क निर्माण का टेंडर करीब दो वर्ष पूर्व हुआ था, लेकिन अब तक सड़क का निर्माण नहीं हो सका है। माको मोड़ से पोचरा मोड़ तथा नवोदय विद्यालय से बाजकुम जाने वाली सड़क भी बदहाल है।

ग्रामीणों की मांग इसके अला...