लातेहार, अगस्त 25 -- Latehar News: बारिश में बह गई मूरु की सड़क,आवागमन बाधित संवाद-6 बारिश में बह गई मूरु की सड़क,आवागमन बाधित बरवाडीह ,प्रतिनिधि। प्रखंड के उक्कामांड़ पंचायत अंतर्गत मुरू गांव की मुख्य सड़क बारिश में बह गई। बारिश के तेज बहाव में सड़क का एक बड़ा हिस्सा बह गया। सैकड़ों ग्रामीणों के समक्ष आवागमन का संकट उत्पन्न हो गया है। सड़क के क्षतिग्रस्त होने से सबसे अधिक परेशानी मरीजों और बुजुर्गों को हो रही है। वाहन नहीं पहुंच पाने के कारण मरीजों को खाट पर लादकर जर्जर सड़क तक लाया जाता है। इसके बाद टेंपो या एंबुलेंस से स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जाता है। सूर्यदेव सिंह, दिलीप पासवान, सतीश यादव समेत कई ग्रामीणों ने बताया कि सड़क का निर्माण हाल ही में कराया गया था। जिस स्थान पर सड़क बारिश के पानी में बह गई, वहां ग्रामीणों ने पहले ही पुलिया...