Latehar News: बारिश में कच्चा मकान गिरा, पीड़ित ने प्रशासन से मांगी सहायता
लातेहार, अगस्त 27 -- Latehar News: लातेहार। सदर प्रखंड के सासंग पंचायत के वार्ड संख्या चार निवासी सजमुल अंसारी का कच्चा मकान बीते दिनों हुई बारिश के दौरान अचानक गिर गया। मकान गिरने से घर में रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे परिवार को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। सजमुल अंसारी ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है और मकान का पुनर्निर्माण कराना उनके लिए मुश्किल है। मकान गिरने के बाद परिवार के सामने सुरक्षित आश्रय की समस्या भी उत्पन्न हो गई है। उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच कर क्षति का आकलन कराने तथा आपदा राहत के तहत नियमानुसार मुआवजा और सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: बारिश के बीच मकान हुए धराशाई, पड़ोस में शरण लेने को मजबूर यह भी पढ़ें- Jaunpur News: तेज बारिश में पक्की दीवार ढही
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.