Latehar News: बारिश बनी मुसीबत,गरीब का गिरा घर,बाल-बाल बचे लोग प्लास्टिक के नीचे जीवन गुजारने को मजबूर
लातेहार, सितम्बर 9 -- Latehar News: बेतला, प्रतिनिधि। पिछले कई दिनों से रुक-रुककर हो रही मूसलाधार बारिश क्षेत्र में लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। खासकर कच्चे मकान में रहनेवाले गरीब परिवार इससे बुरी तरह प्रभावित हैं। बीती रात क्षेत्र में हुई जोरदार बारिश में ग्राम सरईडीह के हरिहर साव का खपरैल (कच्चा) मकान गिरकर ध्वस्त हो गया।इससे घर में सोए हरिहर साव,सुधीर प्रसाद, अमित कुमार समेत अन्य कई लोग बाल-बाल बच गए। इस बारे में भुक्तभोगी हरिहर ने बताया कि पिछले कई दिनों से रुक-रुककर हो रही मूसलाधार बारिश के कारण कच्चे मकान की दीवार का नींव पूरी तरह सहल गया था। जिसकी वजह से वह बीती रात हुई जोरदार बारिश में अचानक गिरकर ध्वस्त हो गया।वहीं मकान के ढहने से हरिहर ने खुद और परिवार के सामने सिर छिपाने तक संकट खड़ा होने की बात बताई और गरीबी तथा लाचारी के कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.