लातेहार, जुलाई 6 -- Latehar News: बारियातू,प्रतिनिधि। भाजपा मंडल कार्यालय बारियातू में मंडल प्रभारी पंकज यादव एवं मंडल अध्यक्ष नीलू कुमार शर्मा की अध्यक्षता में रविवार को मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंडल के सभी पंचायत अध्यक्षों एवं बूथ कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान पिछले माह के संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की गई तथा चालू माह में एसआईआर अभियान को लेकर सभी बूथों पर सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने और अभियान को पूर्ण रूप से सफल बनाने पर विशेष बल दिया गया। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को और सशक्त बनाने के उद्देश्य से सभी शक्ति केंद्रों पर नियमित मासिक बैठक आयोजित करने तथा प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को सभी बूथों पर मन की बात कार्यक्रम का आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।बैठक यह भी पढ़ें- Gridih News: एसआईआर अभियान पर भाजपा ...