लातेहार, अक्टूबर 11 -- Latehar News: बारियातू, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित एनएच-22 के किनारे दुर्गा बाड़ी में सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की ओर से कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र दुर्गा पाठ शुरू हो गया है। पूजा को लेकर भव्य पंडाल, आकर्षक तोरण द्वार और रंग-बिरंगी विद्युत सज्जा की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। समिति के अनुसार, अगले दो दिनों में पंडाल पूरी तरह तैयार हो जाएगा। बारियातू में वर्ष 1960 से दुर्गा पूजा का आयोजन होता आ रहा है। इस वर्ष करीब 70 फीट ऊंचा, 60 फीट चौड़ा और 130 फीट लंबा पंडाल बनाया जा रहा है। पूजा आयोजन पर 10 से 12 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। महासप्तमी, महाष्टमी और महानवमी पर विशेष संध्या महाआरती होगी। श्रद्धालुओं के लिए प्रतिदिन प्रसाद की व्यवस्था भी की गई है। एनएच-22 के किनारे पूजा पंडाल होने से संध्या आरती...