लातेहार, जुलाई 6 -- Latehar News: बारियातू। एनएच-22 पर स्थित बारियातु प्रखंड मुख्यालय से प्रतिदिन विभिन्न राज्यों के लिए बसों, निजी वाहनों और मालवाहक ट्रकों का आवागमन होता है। साथ ही प्रखंड के 56 गांवों के लोग भी रोज बाजार पहुंचते हैं। इसके बावजूद मुख्य बाजार में एक भी सार्वजनिक (सुलभ) शौचालय नहीं होने से यात्रियों, दुकानदारों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। मजबूरी में लोग खुले स्थानों का उपयोग कर रहे हैं, जिससे बाजार टांड़ क्षेत्र में गंदगी और दुर्गंध फैल रही है। बरसात के मौसम में इससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का खतरा भी बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से शीघ्र सुलभ शौचालय का निर्माण कराने की मांग की है, ताकि बाजार क्षेत्र स्वच्छ रहे और आम लोगों को आवश्यक सुविधा मिल सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...