Latehar News: बारियातु जागिर में पांच दिवसीय निःशुल्क योग शिविर शुरू
लातेहार, अगस्त 18 -- Latehar News: लातेहार,प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के ग्राम बारियातु जागिर स्थित देवी मंडप परिसर में प्रभात पांडेय और राजेंद्र प्रसाद के सानिध्य में मंगलवार से पांच दिवसीय निःशुल्क योग शिविर शुरू हुआ। शिविर 18 से 22 अगस्त तक प्रतिदिन सुबह छह से आठ बजे तक आयोजित होगा। शिविर का शुभारंभ प्रभात पांडेय ने दीप प्रज्वलित कर किया। हरिद्वार से पहुंचे योग प्रशिक्षक घनश्याम योगी ने प्रतिभागियों को योगाभ्यास कराया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन मंत्र, ओंकार, गायत्री मंत्र, महामृत्युंजय मंत्र, स्वाध्याय एवं संकल्प मंत्रोच्चार से हुई। इसके बाद भस्त्रिका, कपालभाति, बाह्य प्राणायाम, अग्निसार, उज्जायी और अनुलोम-विलोम का अभ्यास कराया गया। सिंहासन, तालिवादन और हास्यासन जैसी योग क्रियाएं भी कराई गईं। शांति पाठ के साथ पहले दिन का कार्यक्रम सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.