Latehar News: बारहवीं के बाद विधि के क्षेत्र में करियर की संभावनाओं से रूबरू हुए विद्यार्थी
लातेहार, अक्टूबर 31 -- Latehar News: महुआडांड़, प्रतिनिधि। नेतरहाट आवासीय विद्यालय में शुक्रवार को बारहवीं के बाद विधि (लॉ) के क्षेत्र में करियर की संभावनाओं को लेकर ऑनलाइन ओरिएंटेशन सत्र आयोजित किया गया। लॉ एज ए करियर आफ्टर 12वीं स्टैंडर्ड विषय पर आयोजित इस सत्र में विद्यालय के करीब 35 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। गूगल मीट के माध्यम से दोपहर एक से दो बजे तक चले इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को विधि शिक्षा, प्रवेश परीक्षाओं और रोजगार के अवसरों की जानकारी दी गई। सत्र के मुख्य वक्ता रांची विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज के सहायक प्राध्यापक प्रियांशु कुमार त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को बारहवीं के बाद पांच वर्षीय एकीकृत बीए एलएलबी और बीबीए एलएलबी पाठ्यक्रमों के बारे में बताया। उन्होंने कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) की परीक्षा संरच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.