लातेहार, जुलाई 16 -- Latehar News: लातेहार, प्रतिनिधि। शहर के बानपुर मोहल्ले में नाली निर्माण नहीं होने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्ले की सड़कों पर घरों का गंदा पानी बह रहा है, जिससे आवागमन प्रभावित होने के साथ-साथ संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार करीब 16 वर्ष पूर्व यहां नाली का निर्माण कराया गया था, जो अब पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। इसके बावजूद अब तक नई नाली के निर्माण की दिशा में कोई पहल नहीं की गई है। स्थानीय निवासी सोनू कुमार, प्रदीप उपाध्याय और मिंकू कुमार ने बताया कि कई बार वार्ड पार्षद को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि नालियों पर स्लैब नहीं होने से कचरा सड़क पर जमा हो जाता है और कई लोग नालियों में गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। क्ष...