Latehar News: बानपुर में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,जांच में जुटी पुलिस
लातेहार, सितम्बर 22 -- Latehar News: लातेहार प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के उपर बानपुर मोहल्ले में मंगलवार को एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान उपर बानपुर निवासी करमदेव सिंह की पत्नी लालमणि देवी उम्र करीब 33 वर्ष के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, लालमणि देवी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। वह लंबे समय से बीमार और अवसाद में रहती थी। जानकारी के अनुसार करमा पूजा को लेकर करमदेव सिंह मंगलवार को करम डाली लाने जंगल गए थे। घर में उनकी पत्नी अकेली थी। जंगल से लौटने के बाद उन्होंने घर में पत्नी को फांसी के फंदे से झूलता पाया। इसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी सदर थाना पुलिस और स्थानीय वार्ड पार्षद सुगंधी देवी को दी। सूचना मिलने पर सदर थाना प्रभारी अशोक कुमार पासवान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को फंदे से उतारक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.