Latehar News: बानपुर आंगनबाड़ी केंद्र के 30 बच्चों को बांटे गए स्वेटर
लातेहार, नवम्बर 28 -- Latehar News: लातेहार, प्रतिनिधि। बढ़ती ठंड को देखते हुए शुक्रवार को बानपुर स्थित आंगनबाड़ी नर्सरी स्कूल केंद्र में 30 बच्चों के बीच स्वेटर का वितरण किया गया। कार्यक्रम में वार्ड नंबर दो की पार्षद सुगंधी देवी, पूर्व वार्ड पार्षद जितेंद्र उर्फ बल्ली पाठक और सुरेश कुमार ने अपने हाथों से बच्चों को दो-दो स्वेटर प्रदान किए। स्वेटर पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। वहीं अभिभावकों ने भी इस पहल की सराहना की। मौके पर पार्षद सुगंधी देवी ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक देखभाल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति और जरूरतमंद बच्चों तक पहुंचाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। यह भी पढ़ें- अमेजन विंटर सेल में बच्चों के गर्म कपड़ों पर छूट, देखें स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.