लातेहार, अक्टूबर 14 -- बरवाडीह बाजार दुर्गा पूजा का इतिहास और तैयारियां Latehar News: बरवाडीह,प्रतिनिधि। बरवाडीह बाजार दुर्गा मंडप में करीब 61 वर्ष से श्री दुर्गा पूजा रखी जा रही है। दुर्गा पूजा बाजार का सबसे पुराना पूजा है। पूजा समिति के अध्यक्ष राकेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि बाजार दुर्गा मंडप में वर्ष 1965 से श्री दुर्गा पूजा की जा रही है। इस पूजा की शुरुआत स्व़ दुर्गा साव के द्वारा की गई थी। पहले मां दुर्गा की प्रतिमा पीपल ग़ाछ के नीचे रख पंडाल बना कर पूजा होती थी। इसके बाद वहां दुर्गा मंडप का वर्षों पहले निर्माण कराया गया। उस दुर्गा मंडप में ही मां दुर्गा,कार्तिकेय आदि की मूर्ति रख कर स्व़ दुर्गा साव के परिजनों सहित अन्य दुकानदार श्रद्धालुओं के द्वारा धूमधाम से पूजा की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष पूजा में लगभग तीन लाख रूपये ख...