लातेहार, अगस्त 6 -- Latehar News: बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह बाजार में वर्षों से शौचालय अधूरा पड़ा हुआ है। लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। डब्लू,बीरेंद्र आदि लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि लाखों रुपए शौचालय निर्माण के नाम पर खर्च कर दिए गए। लेकिन उसका निर्माण अधूरा छोड़ कर अपना शान समझा जा रहा है। शौचालय के अभाव में दुकानदारों सहित अन्य लोगों को कितनी दिक्कत हो रही है, शायद विभागीय अधिकारी इसे महसूस नहीं कर रहे हैं। तभी तो कई बार मांग करने के बावजूद इस तरफ से आंखे बंद कर ली गई है। जनप्रतिनिधि को भी इससे कोई लेना देना नहीं रह गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...