Latehar News: बाजार में पानी निकासी नही होने से परेशानी
लातेहार, जुलाई 18 -- Latehar News: बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह बाजार में पानी की निकासी की व्यवस्था नही होने से लोगो को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। जब पीसीसी सड़क बन रही थी,तो उस समय भी पानी की निकासी के लिए नाली का निर्माण नही कराया गया था। डब्लू, बिरेन्द्र आदि लोगो ने बताया कि पूर्व की बनी नाली की भी साफ - सफाई नही करायी जा रही है। नाली गंदगी से बजबजा रही है। बारिश होते ही जगह - जगह सड़क पर जल जमाव हो जाता है। वहीं नाली के अभाव में सड़क पर भी पानी बहता रहता है। विकास के दावे तो खूब किये जा रहे हैं, लेकिन पानी निकासी की व्यवस्था नदारद रहने से उसकी हकीकत कुछ और ही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.