लातेहार, सितम्बर 3 -- Latehar News: बाजार में नवनिर्मित पीसीसी सड़क की सूरत बिगड़ी

सड़क की स्थिति बरवाडीह,प्रतिनिधि। बरवाडीह बाजार में नवनिर्मित पीसीसी सड़क की सूरत बिगड़ गई है। सड़क की स्थिति यह हो गई है कि जैसे ही बारिश होती है,दुकानदारों और अन्य लोगों के लिए एक बड़ी मुसीबत बन जाती है। सड़क पर चलना दूभर हो जाता है। फुटपाथ दुकानदार संघ के अध्यक्ष बीरेंद्र ठाकुर ,अनिल कुमार, बबलू आदि कई लोगों ने बताया कि बाजार में लघु सिंचाई विभाग से करीब एक साल पहले लाखों रुपए की लागत से पीसीसी सड़क का निर्माण कराया गया था। जैसे तैसे सड़क का निर्माण हुआ था।

घटिया निर्माण की समस्या हालात यह हो गए हैं कि घटिया निर्माण के कारण पीसीसी सड़क पर गड्ढे होने शुरू हो गए हैं। सड़क को ढ़ालू नहीं बनाया गया है। बारिश होते ही सड़क पर गड्ढे में पानी जमा हो जाता है। कही...