लातेहार, सितम्बर 27 -- Latehar News: बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह बाजार के सबसे जर्जर मुख्य सड़क का निर्माण अब तक नहीं कराया जा सका है। सड़क इतनी जर्जर हो गई है कि उस पर चलना लोगो के लिए मुश्किल हो गया है। बारिश होते ही समूची सड़क पर बने अनगिनत गड्ढे में पानी जमा हो जाता है। ग्रामीण कन्हाई,डब्लू,बीरेंद्र,पप्पू आदि कई लोगों ने बताया कि अम्बेडकर चौक से लेकर आदर्शनगर तक घटिया बनी पीसीसी सड़क आज लोगो के लिए परेशानी का सबब बन गया है। जब करीब एक साल पहले बाजार में पीसीसी सड़क निर्माण की स्वीकृति मिली थी,तो इस जर्जर का निर्माण होने की बहुत संभावना थी,लेकिन न जाने क्यों इस सड़क का निर्माण नहीं कराया गया। यह भी पढ़ें- Latehar News: नहीं बना बाजार का सबसे जर्जर मुख्य सड़क इस जर्जर सड़क को छोड़ उन सड़को का निर्माण कराया गया ,जिस सड़क की स्थिति ठीक थी।...