Latehar News: बाजारों में हरी सब्जियां हुईं महंगी,दामों में 25 से 30 फीसदी की वृद्धि
लातेहार, अक्टूबर 8 -- Latehar News: लातेहार प्रतिनिधि। जिले के बाजारों में इन दिनों हरी सब्जियों के दाम में अचानक तेजी आ गई है। कारोबारियों के अनुसार पिछले कुछ दिनों में सब्जियों की कीमतों में करीब 25 से 30 फीसदी तक वृद्धि हुई है। इससे आम लोगों के घरेलू बजट पर असर पड़ने लगा है। बाजार में कुछ दिन पूर्व 30 से 40 रुपये किलो बिकने वाली कई सब्जियों की कीमत अब काफी बढ़ गई है। वर्तमान में कद्दू 50 रुपये, परवल 60 रुपये, बोदी 60 रुपये, भिंडी 40 रुपये, फूलगोभी 100 रुपये, बीन्स 100 रुपये, बैंगन 50 रुपये, टमाटर 50 रुपये, सेम 100 रुपये, पत्तागोभी 40 रुपये, खीरा 40 रुपये, प्याज 60 रुपये, लहसुन 300 रुपये और करैला 60 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है। सब्जियों के दाम में अचानक हुई वृद्धि से बाजार में खरीदारी भी प्रभावित हुई है। यह भी पढ़ें- Simdega News: हर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.