लातेहार, सितम्बर 24 -- Latehar News: लातेहार, संवाददाता। जिले के बालूमाथ प्रखंड में कोयला वाहनों के लगातार परिचालन से उड़ रहे धूलकण और रोजाना लगने वाले जाम की समस्या अब बालूमाथ के व्यवसायियों और ग्रामीणों के लिए परेशानी से आगे बढ़कर आंदोलन का मुद्दा बन गई है। इसी के खिलाफ गुरुवार को व्यवसायियों और ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर अपना विरोध दर्ज कराया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सुबह करीब आठ बजे बालूमाथ-रांची मुख्य पथ एनएच-22 को शहीद चौक के समीप जाम कर दिया गया। आंदोलनकारियों ने मुख्य रूप से मालवाहक और कोयला वाहनों को रोक दिया, जबकि छोटे वाहनों का आवागमन जारी रखा गया। आंदोलनकारियों का कहना था कि वर्षों से बाजार के बीच से भारी वाहनों के परिचालन के कारण दुकानदारों, राहगीरों और स्थानीय लोगों को धूल, जाम और प्रदूषण की समस्या झेलनी पड़ रही है।...