Latehar News: बाइक से गिरकर युवक घायल,रेफर
लातेहार, अक्टूबर 15 -- Latehar News: बालूमाथ। थाना क्षेत्र के हेरहंज बालूमाथ सड़क पर बनियों के समीप बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से एक युवक घायल हो गया। घायल की पहचान मुरपा नवादा निवासी विनय कुमार रवि के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, विनय कुमार रवि बाइक से मुरपा नवादा की ओर से आ रहा था। इसी दौरान बनियों के समीप उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों के सहयोग से उन्हें बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार चिकित्सक दयानंद कुमार ने किया। वहीं,युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.