लातेहार, अक्टूबर 23 -- Latehar News: बालूमाथ, प्रतिनिधि। बारियातू थाना क्षेत्र के अलगडीहा गांव के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान बारिबाद गांव निवासी बीरबल उरांव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, बीरबल उरांव किसी आवश्यक कार्य से बाइक पर सवार होकर घर से देवलगड़ा गांव जा रहा था। इसी दौरान अलगडीहा गांव के समीप अचानक सड़क पर आए जानवर को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सक दयानंद कुमार ने उसका प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए उसे रिम्स रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- Gopalganj News: किशोर को बचाने में बाइक पलटी, यूपी का युवक गंभीर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...