लातेहार, अगस्त 30 -- Latehar News: लातेहार, प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के करकट स्थित कश्मीर ग्लास के समीप मेदिनीनगर-लातेहार मुख्य पथ पर शनिवार की देर शाम सड़क दुर्घटना में करकट निवासी अहमद अंसारी घायल हो गए। जानकारी के अनुसार अहमद सड़क किनारे थे, तभी डेमू निवासी शंकर सिंह की बाइक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद कश्मीर ग्लास के संचालक शाहनवाज आलम एवं बब्लू खान ने तत्परता दिखाते हुए घायल अहमद अंसारी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार कर रेफर कर दिया। बताया जाता है कि बाइक सवार शंकर सिंह मनिका से अपने घर डेमू जा रहे थे। दुर्घटना में उन्हें भी हल्की चोट लगी। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। स्थानीय लोगों के अनुसार बाइक की लाइट खराब थी और मुख्य सड़क की स्ट्रीट लाइट बंद रहने से क...