लातेहार, नवम्बर 10 -- Latehar News: लातेहार, प्रतिनिधि। जिले में भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक भैया दूज का पर्व मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर लातेहार के गुरूद्वारा रोड,जुबली चौक,मानस पथ ,धर्मपुर, शिवपूरी समेत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार पूजा-अर्चना की गई। पर्व को लेकर बहनों में खासा उत्साह देखा गया। परंपरा के अनुसार बहनों ने अपने भाइयों को तिलक लगाया, आरती उतारी और विधि-विधान से पूजा कर उनकी सुख-समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की। वहीं भाइयों ने भी बहनों को उपहार भेंट कर उनके प्रति स्नेह और सम्मान प्रकट किया। सुबह से ही घरों में पर्व को लेकर उत्सवी माहौल बना रहा। यह भी पढ़ें- Gridih News: गिरिडीह में धूमधाम से मना भाई दूज कई स्थानों पर महिलाएं और युवति...