लातेहार, अक्टूबर 21 -- Latehar News: बालूमाथ,प्रतिनिधि। प्रखंड के बसिया पंचायत में बुधवार को एक दिवसीय जतरा मेले का आयोजन किया गया। मेले में मांदर की थाप, पारंपरिक लोकगीतों और मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों से पूरा क्षेत्र उत्सवी माहौल में सराबोर हो गया। मेले के अवसर पर अखाड़े में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए,जिसमें स्थानीय कलाकारों ने पारंपरिक गीत संगीत और नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे महिला,पुरुष और युवाओं ने कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में जतरा पूजा समिति से जुड़ी बसिया पंचायत की मुखिया विमला देवी,पड़हा राजा प्रभु दयाल उरांव,ग्राम प्रधान बाबूलाल गंझू,संरक्षक रामकुमार उरांव,कालेश्वर गंझू सहित अन्य अतिथि शामिल हुए। मौके पर पड़हा राजा प्रभु दयाल उरांव और मुखिया विमला देवी ने संयुक्त रूप ...