Latehar News: बरियातू गांव में हाथी का उत्पात, घर को क्षतिग्रस्त कर अनाज किया चट, मुआवजे की मांग
लातेहार, जुलाई 18 -- Latehar News: मनिका, प्रतिनिधि। मनिका प्रखंड क्षेत्र की डोकी पंचायत के बरियातू गांव में शुक्रवार की मध्य रात्रि एक जंगली हाथी के गांव में पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। हाथी ने गांव में उत्पात मचाते हुए महेश्वर सिंह के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद घर में रखा अनाज भी खा गया और कुछ सामान को नुकसान भी पहुंचाया। घटना के दौरान परिवार के लोग किसी तरह घर से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचे, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। पीड़ित महेश्वर सिंह ने बताया कि हाथी के हमले से उनके घर को काफी नुकसान पहुंचा है। घर में रखा खाद्यान्न भी हाथी ने खा लिया, जिससे परिवार के सामने भोजन की समस्या उत्पन्न हो गई है। उन्होंने बताया कि इस घटना में उन्हें हजारों रुपये की आर्थिक क्षति हुई है। उन्होंने वन विभाग से नुकसान का आकलन कर शीघ्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.