लातेहार, जुलाई 9 -- Latehar News: बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह राजकीयकृत प्लस टू हाई स्कूल परिसर में गुरुवार को कल्याण विभाग की ओर से 78 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरित की गई। बीडीओ रेशमा रेखा मिंज, प्रमुख सुशीला देवी और सांसद प्रतिनिधि ईश्वरी सिंह ने कन्या मवि के छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरण किया। प्रखंड में विभिन्न स्कूलों में वर्ग आठ में पढ़ने वाले 1701 छात्र-छात्राओं के लिए साइकिल आपूर्ति हुई है। अन्य स्कूलों के भी छात्र-छात्राओं को शीघ्र साइकिल वितरित की जाएगी। मौके पर बीडीओ रेशमा रेखा मिंज ने कहा कि सरकार से साइकिल मिलने के बाद दूर-दराज से पढ़ने आने वाले छात्र-छात्राओं को अब काफी सहूलियत होगी। यह भी पढ़ें- Garhwa News: स्कूली बच्चों के बीच साइकिल का वितरण मौके पर हेडमास्टर सुनीता खलखो, प्रमोद प्रसाद, सीआरपी श्याम मनोहर यादव आ...