लातेहार, अगस्त 20 -- Latehar News: बरवाडीह,प्रतिनिधि। बरवाडीह में अब तक करीब 70 प्रतिशत धान की रोपाई हो चुकी है। अगस्त महीने में अब तक अच्छी बारिश होने से धन रोपनी में तेजी आई है।जुलाई महीने में बारिश के अभाव में लगभग 25 प्रतिशत ही धान की रोपाई किसान किए थे। जो किसानों को चिंता में डाल दिया था। प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी रामनाथ यादव ने बताया कि अगस्त में सात आठ दिन जो अच्छी बारिश हुई,उसमें धान की रोपाई रफ्तार पकड़ी। दो तीन दिन में और धान की रोपाई होने की संभावना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...