Latehar News: बरवाडीह में सरकारी स्तर पर खाद, बीज आपूर्ति नहीं
लातेहार, जुलाई 7 -- Latehar News: बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह में अब तक सरकारी स्तर पर खाद ,बीज की आपूर्ति नही हो पाई है। किसान काफी परेशान हैं। अनुदानित मूल्य पर खाद, बीज की आस किसान लगाये हुए हैं। भोला यादव , अशरफी यादव, अयोध्या यादव आदि किसानों ने बताया कि प्रखण्ड कृषि विभाग और लैम्पस में अब तक धान के बीज और खाद नही आया है। किसानों को ऊंचे मूल्य पर बाजार में धान के बीज और खाद खरीदने पर विवश होना पड़ रहा है। हालांकि कुछ समूह से बीज वितरण कराया जा रहा है, लेकिन उतना कारगर नही लग रहा है। यदि सरकारी स्तर पर कृषि विभाग और लैम्पस से खाद बीज उपलब्ध जल्द कराई जाती तो गरीब किसानों को काफी सहूलियत होती। यह भी पढ़ें- Latehar News: बरवाडीह में दिनभर हुई बारिश, खेती में जुटे किसान लैम्पस के सेल्समैन मनोहर प्रसाद ने बताया कि 100 क्विंटल धान बीज की मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.